Posts

NIOS डीएलएड केस जजमेंट हाई कोर्ट के वेबसाइट पर उपलोड C TET 2019 अभ्यर्थियों को बिहार शिक्षक बहाली में मौका

Image
NIOS डीएलएड केस फैसले का जजमेंट हाई कोर्ट के वेबसाइट पर उपलोड हुआ । बिहार शिक्षक बहाली में मौका मिलना तय । जजमेंट में साफ लिखा है कि सभी को बिहार शिक्षक बहाली में आवेदन करने को मौका मिलेगा और आवेदन के लिए 30 दिनों का समय भी अभ्यर्थियों को देने की बात है । एसे में जजमेंट शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को जजमेंट की कॉपी NIOS डीएलएड अभ्यर्थियों द्वारा सौपी गयी है । अब आखरी निर्णय शिक्षा विभाग को लेना है कि इस मुद्दे पर क्या निर्णय लेती है । बहाली प्रकिरिया अगर फिर से सुरु होती है तो दिसंबर 2019 माह के सी टीईटी पास अभ्यर्थियों को भी ये बड़ा मौका मिलेगा की वो शिक्षक बहाली में भाग ले सके । अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि पप्पू यादव से हम ने इस मुद्दे पर बात चीत की और उनका साफ कहना है कि मौका सभी को मिलेगा और जल्द बहाली सुरु करवाने के लिए शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है इस संबंध में । 

S TET 2019 झूठा मैसेज वायरल परीक्षा स्थगन का सावधान अभ्यर्थी

Image
एस टीईटी 2019 परीक्षा 28 जनवरी 2019 को होने वाली है । परीक्षा स्थगन का झूठा मैसेज व्हाट्सएप पर वायरल हो रहा है । इस से पहले ही एसा ही मैसेज बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा और अन्य परीक्षा के संबंध में वायरल हुआ था । मैसेज की पड़ताल शिक्षा सुधार रोजगार द्वारा किया गया तो ये मैसेज फर्जी निकला । पिछले दिनों शिक्षा विभाग के अपर सचिव आर के महाजन ने भी एसे मैसेज फैलाने वालों पर कार्यवाही की बात की थी । अभ्यर्थियों से निवेदन है किसी भी भ्रम भ्रांति में न रहे । परीक्षा अपने निर्धारित समय सारणी से 28 जनवरी को सम्पन होगी ।

S TET केस की अब होगी सुनवाई पटना हाई कोर्ट में वकीलों की हड़ताल खत्म

Image
कई दिनों से चल रही पटना हाई कोर्ट में वकीलों की हड़ताल अब खत्म हो गई है । अब एस टीईटी 2019 (शारिरिक शिक्षा स्वास्थ्य अनुदेशक) उम्र सीमा विवाद केस की सुनवाई अब संभव होगी । साथ में बिहार टीईटी 2017 गलत प्रश्नों के बदले अंक मुद्दे के केस की सुनवाई भी हो पाएगी । नई व्‍यवस्‍था के खिलाफ पटना हाईकोर्ट के वकील गुरुवार से हड़ताल पर चले गए थे. हड़ताल पर जाने का निर्णय पटना हाईकोर्ट के तीनों अधिवक्‍ता संघों ने संयुक्‍त रूप से लिया था. हाईकोर्ट के तीनों अधिवक्ता संघों द्वारा गुरुवार आपातकालीन बैठक की गई थी. समन्वय ने निर्णय लिया कि मुकदमों की जटिल कार्यसूची में अनेक प्रकार की कठिनाई हो रही है. हर दिन वकीलों को मामले की सुनवाई में माथा-पच्ची करनी पड़ती है. हालांकि, इन बातों को लेकर मुख्य न्यायाधीश को कई बार जानकारी दी गई. बैठक के तुरंत बाद वकीलों ने भोजनावकाश के बाद बैठे जजों की अदालत में काम करने से इनकार कर दिया था. जजों की न्यायकक्ष में घुस कर समन्यवय समिति ने बताया था कि मामले की सुनवाई में उन्हें कितने तरीके की मुसीबत उठानी पड़ रही है.

बिहार में शिक्षक बहाली पर रोक लगना तय बड़ी खबर

Image
पटना  शिक्षक बहाली पर  रोक लग सकती है क्यों कि कई केस अभी भी लंभित है टीईटी संबंधित जिनका फैसला होना अभी बाकी है । बिहार टीईटी 2017 में 40 से भी अधिक गलत प्रश्न पूछे गए थे और 10 से भी अधिक केस अभी पटना हाई कोर्ट में इस सबंध में  चल रहे है । इस के अलावा उर्दू बंगला टीईटी 13 का भी मामला फसा पड़ा है  क्यों कि सरकार इस मे केंद्र सरकार के आदेश का अभी तक इंतज़ार कर रही है । साथ मे शिक्षा सचिव आर के महाजन का कहना है कि जिन अभ्यर्थियों के टीईटी प्रमाण पत्र की वैधता अवधि समाप्त हो रही है । उनके प्रमाण पत्र के अवधि विस्तार के लिए केंद्र सरकार से आदेश लिया जाएगा । इस के अलावा हाई कोर्ट ने भी ये कहा है कि जैसे ही बहाली प्रकिर्या सुरु होने का नोटिफिकेशन आता है । तुरंत कोर्ट को सूचित करें कर्यवाही होगी । एसे में बहाली अभी किसी भी हालत में सुरु नही होने जा रही है । इस के अलावा नीति आयोग की बैठक में ये फैसला लिया गया है कि बिहार राज्य के शिक्षको के वेतन मान में कटौती की जाएगी क्यों कि केंद्र सरकार के द्वारा ही बिहार के शिक्षको के वेतन की राशि दी जाती है अगर कटौती होती है तो इस का ...

बिहार में गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टी 28 जून तक बढ़ाई गई

पटना  गर्मी के मद्देनजर 28 जून 2019 तक सभी स्कूल बंद रखने का निर्देश दिया गया है। सभी निजी और सरकारी स्कूलों में धारा 144 लागू रहेगी।जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने 28जून तक जिले के 12 वी तक के सभी शिक्षण संस्थानों के लिए धारा 144 लागू की गई है।इस आदेश के अंतर्गत अत्यधिक गर्मी और हिट वेब को देखते हुए +2 तक के सभी सरकारी,निजी विद्यालय और कोचिंग संस्थानों ने 28 जून 2019 तक धारा 144 लगाई गई और उनमें किसी तरह के शिक्षण कार्य बंद रहेंगे। l

बिहार टीईटी केस 8 जुलाई तक जजमेंट हाई कोर्ट

Image
बिहार टीईटी केस गलत प्रश्नों के बदले अंक मुद्दे पर सुनवाई आज पटना हाई कोर्ट में हुई है । सुनवाई के बाद माननीय जज अनिल कुमार उपाध्याय की बेंच से बात निकल कर आई है कि 8 जुलाई तक जजमेंट आ सकता है गलत प्रश्नों के बदले अंक मुद्दे पर । आज की सुनवाई का मुख्य बिंदु ये  रहा कि गलत प्रश्नों के बदले अंक के कुछ केस की सुनवाई अभी बाकी है और कुछ केसों में सुनवाई हो रही गई है । जिन का फैसला रिज़र्व है । एसे में 8 जुलाई से पहले रिज़र्व पड़े केस के फैसले के लिए पहल करने को जज साहब ने कहा है । जज मोहित शाह द्वारा सुनवाई के बाद फैसला रिज़र्व रखा गया है । इस पर जज अनिल कुमार उपाध्याय जी ने कहा कि रिज़र्व केसों में फैसला आने दीजिये उस के बाद उसी आधार पर अन्य केसों की भी सुनवाई होगी । उनका साफ कहना था कि एक तरह के केस में दो फैसले अगर अभी फैसला दिया गया तो हो जाएगा इस लिए 8 जुलाई के दिन सुनवाई में बड़ा फैसला लिया जा सकता है ।

बिहार सरकार ने उर्दू बंगला टीईटी पीड़ित अभ्यार्थीओ को दी 5% की छूट, केंद्र से मांगी अनुमति शिक्षा सुधार रोजगार और उर्दू टीईटी पीड़ितों की बड़ी जीत रिजल्ट कैसे जारी होगा देखे नीरज

Image
बिहार सरकार ने टीईटी परीक्षार्थियों को दी बड़ी छूट, केंद्र से मांगी अनुमति शिक्षा सुधार रोजगार आंदोलन और उर्दू टीईटी पीड़ितों की मेहनत रंग लाई बड़ी जीत  बिहार सरकार ने कहा है कि अगर इसमे 5 फीसदी छूट की अनुमति मिलने पर काफी संख्या में उर्दू टीईटी अभ्यर्थियों की शिक्षक पद पर नियुक्ति हो सकती है. अब अगर केंद्र इस पर अनुमति दे देती है तो उर्दू टीईटी परीक्षा में 55 फीसदी अंक लाने वाले भी उतीर्ण हो जाएंगे और वे सभी शिक्षक बन जायेंगे. अब 135 अंक यनि तीसरे रिजल्ट में 5% की छूट दी गई है । जनरल में  74 अंक पाए अभ्यार्थीओ को पास होने का मौका मिलेगा और ओबीसी में 67 अंक पाए अभ्यार्थीओ को मौका मिलेगा । गौरतलब हो कि आरके महाजन ने केंद्रीय सचिव को लिखे पत्र में हवाला दिया है कि बिहार में उर्दू भाषा को दूसरी राजभाषा का दर्जा प्राप्त है. प्राईमरी स्कूलों में उर्दू शिक्षकों के करीब 15000 पद रिक्त हैं. उर्दू स्पेशल टीईटी परीक्षा 2013 में काफी कम परीक्षार्थी उतीर्ण हो सके. लिहाजा, खाली पदों को नहीं भरा जा सका. क्योंकि 60 फीसदी से कम अंक लाने पर उन्हें उतीर्ण नहीं घोषित किया जा सका. आप को बत...