Posts

सीएम आवास पर दिसंबर 2019 सी टीईटी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज बहाली की कर रहे थे मांग ।

Image
शिक्षा सुधार रोजगार के बैनर तले अभ्यर्थी पहुँचे सी एम आवास सी टीईटी 2019 दिसंबर पास है अभ्यर्थी बिहार शिक्षक बहाली में मौके की मांग अभी शिक्षा विभाग जो शेड्यूल निकली है उस मे सिर्फ जुलाई 2019 के अभ्यर्थियों को ही मौका देने की बात कह रही है अभ्यर्थियों को कहना है कि जब हम ने आहर्ता पूर्ण कर ली है तो हमे भी मौका मिलना चाहिए ।  आप को बता दे कि शिक्षा के निदेशक का कहना है कि हमारे ऊपर भी लोग है अगर सरकार की मर्जी होगी तो मौका जरूर मिलेगा । एसे में अभ्यर्थियों ने सी एम नीतीश कुमार से मिल कर अपनी मांग रखने की मंसा जाहिर की और इस लिए अभ्यर्थी एक नए मार्ग स्थिति मुख्यमंत्री आवास पहुँचे थे । अभ्यर्थी शांति पूर्ण ढंग से अपनी बात रखना चाहते थे इसी बीच उन पर लाठी चार्ज हो गया जिस में 3 महिला और 4 से 5 पुरुष घायल हुए है । अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक शिक्षक बहाली में सरकार सी टीईटी अभ्यर्थियों को मौका नही देती  आंदोलन जारी रहेगा  क्यों कि 7 से 8 साल बाद नियोजन प्रकिर्या सुरु हो रही है और अगला नियोजन अगर इतने ही साल बाद सुरु हुआ तो अभ्यर्थियों की उम्र सीमा खत्म हो जाएगी और वो...

C TET - 2019 दिसंबर मौके की मांग नगर विकास मंत्री और जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

Image
शिक्षा सुधार रोजगार के बैनर तले दिसंबर माह के सी टीईटी  उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने बिहार शिक्षक बहाली 2019 - 20 में मौके की मांग को लेकर  जिलाधिकारी कार्यालय स्थित धरनास्थल पर धरना दिया अभ्यर्थियों की मुख्य मांग ये है कि बिहार शिक्षक बहाली  दिसंबर माह के सी टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मौका दिया जाए इस से पहले 8 जून को अभ्यर्थी जिला अधिकारी से मिल कर ज्ञापन दे चुके है पर अब तक कोई सुध नही ली गयी है   और शिक्षा विभाग ने बिहार शिक्षक बहाली में आवेदन प्रकिर्या सोमवार 15 जून से सुरु करने का फैसला किया है  और इस मे सिर्फ जुलाई 2019 माह के सी टीईटी उत्तीर्ण को ही आवेदन का मौका दिया है । इस मुद्दे को लेकर अभ्यर्थी नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा से भी मिलने पहुँचे और सारी बातों से उनको अवगत कराया साथ मे इस पर पहल करने की मांग की नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा ने इस पर उचित कार्यवाही का भरोशा दिलाया उन्होंने अभ्यर्थियों से कहा कि कल पटना जा रहा हूँ ।  आप की बात उच्च अधिकारियों तक रखी जायेगी । अभ्यर्थी नीरज कुमार का कहना है कि  जब कि शिक्षा विभाग ने इस से पहले जो...

शिक्षा सुधार रोजगार करेगा S TET परीक्षा पर केस परीक्षा रद्द होना तय

पटना S TET 28 जनवरी 2020 को संपन्न हुई । परीक्षा में पूरे बिहार में कदाचार हुआ और हर परीक्षा केंद्र पर कुव्यस्था के कारण अभ्यर्थियों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा । कई जिले के अभ्यर्थी परीक्षा में कदाचार के संबंध में ये बता रहे है कि हमारे परीक्षा केंद्र पर परीक्षा सुरु होते ही प्रश्न पत्र और ओ एम आर मिलते ही कुक अभ्यर्थी परीक्षा हॉल से अपना ओ एम आर लेकर चुप चाप बाहर निकल गए और एक घंटे के बाद वापस परीक्षा हॉल में पहुँचे । जब अभ्यर्थियों ने इस का विरोध किया तो थोड़ी देर के लिए हंगामे की स्थिति भी बनी पर अभ्यर्थी ये आरोप लगा रहे  है कि परीक्षा केंद्र से 1 घंटा ओ एम आर और प्रश्न पत्र लेकर बाहर जाना परीक्षा में कदाचार की हद पार जैसी है । आप को बता दे कि S TET में ये नियम था कि परीक्षा खत्म होने तक अभ्यर्थी अपनी जगह से हिलेगे तक नही । इस के अलावा कुछ अभ्यर्थी को स्पेशल कैबिन मिला परीक्षा में ये तस्वीरें भी सोसल मीडिया पर वायरल है । साथ मे कई सेंटर पे तो साफ तौर पे देखा जा सकता है कि अभ्यर्थी परीक्षा में खुलेआम मोबाईल से वीडियो बना रहे है । और परीक्षा हॉल की कदाचार की तस्वीर सोशल मीडि...

STET की परीक्षा ली फर्जी केन्द्राधीक्षक ने, पोल खुली शिक्षा सुधार रोजगार का केस हुआ मजबूत

सुपौल:सुपौल एनएनएस महिला महाविद्यालय परीक्षा केंन्द्र पर  28 जनवरी को बिना बोर्ड औऱ जिला प्रशासन की अनुमति के एसटीईटी की परीक्षा एक फर्जी केंन्द्राधीक्षक द्वारा लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसके बाद प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई है। एसटीईटी की परीक्षा संपन्न कराने में लगे जिला प्रशासन के मजिस्ट्रेट ,शिक्षा विभाग और बिहार बोर्ड से आये पर्यवेक्षक  को भी इस बात की  भनक नही लग सकी कि जिस व्यक्ति ने पूरी परीक्षा प्रक्रिया को संपन्न कराया  वो बिहार बोर्ड द्वारा नियुक्त असली केंन्द्राधीक्षक नही है। कोषागार से दंडाधिकारी ने प्रश्न पत्र और ओएमआर सीट प्राप्त कर जिसके हाथों में  सौंपा  वो असली केंन्द्राधीक्षक नही है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब परीक्षा के दिन देर रात तक जिला प्रशासन के पास परीक्षा की खैरियत रिपोर्ट नही पहुंची। अब इस मामले को लेकर  परीक्षा रद्द करने औऱ दोषी पर कार्रवाई की भी मांग उठने लगी है। सुपौल एसएनएस महिला महाविद्यालय में परीक्षा केन्द्र कोड संख्या 6202 पर  28 जनवरी को हुए शिक्षक पात्रता परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी सामने आई ...

S TET परीक्षा रद्द होना तय हाई कोर्ट में केस शिक्षा सुधार रोजगार द्वारा

Image
28 जनवरी की S TET परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने BSEB का घेराव किया और मांग की परीक्षा रद्द करने की शिक्षा सुधार रोजगार के बैनर तले अभ्यर्थी BSEB बोर्ड पहुँचे जम कर आंदोलन किया परीक्षा रद्द करने को । आंदोलन की अध्यक्षता शिक्षा सुधार रोजगार के नीरज कुमार ने की । आंदोलन इतना जबरदस्त था कि BSEB बोर्ड को पुलिस बल के स्पेशल टुकड़ी को बुलाना पड़ा और अभ्यर्थी बोर्ड के सामने उग्र प्रदर्शन कर अधिकारियों को बाहर बुलाने की मांग कर रहे थे अधिकारी डर से BSEB कार्यालय में ही दुबके रहे और किसी भी अधिकारी की हिम्मत नही हो रही थी कुछ भी बोलने की अभ्यर्थी नारा लगा रहे थे आनंद किशोर बाहर निकलो । एसे में पूरा दिन हंगामें की भेंट चढ़ा और अभ्यर्थी हिलने को तैयार नही थे । बोर्ड के उच्च अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को समझाने की बहुत कोसिस की संध्या में तक आंदोलन जारी रहा । बोर्ड की तरफ से आश्वाशन ही मिलता रहा पर अब अभ्यर्थी इस संबंध में पटना हाई कोर्ट में केस करने जा रहे है ।

NIOS डीएलएड केस जजमेंट हाई कोर्ट के वेबसाइट पर उपलोड C TET 2019 अभ्यर्थियों को बिहार शिक्षक बहाली में मौका

Image
NIOS डीएलएड केस फैसले का जजमेंट हाई कोर्ट के वेबसाइट पर उपलोड हुआ । बिहार शिक्षक बहाली में मौका मिलना तय । जजमेंट में साफ लिखा है कि सभी को बिहार शिक्षक बहाली में आवेदन करने को मौका मिलेगा और आवेदन के लिए 30 दिनों का समय भी अभ्यर्थियों को देने की बात है । एसे में जजमेंट शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को जजमेंट की कॉपी NIOS डीएलएड अभ्यर्थियों द्वारा सौपी गयी है । अब आखरी निर्णय शिक्षा विभाग को लेना है कि इस मुद्दे पर क्या निर्णय लेती है । बहाली प्रकिरिया अगर फिर से सुरु होती है तो दिसंबर 2019 माह के सी टीईटी पास अभ्यर्थियों को भी ये बड़ा मौका मिलेगा की वो शिक्षक बहाली में भाग ले सके । अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि पप्पू यादव से हम ने इस मुद्दे पर बात चीत की और उनका साफ कहना है कि मौका सभी को मिलेगा और जल्द बहाली सुरु करवाने के लिए शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है इस संबंध में । 

S TET 2019 झूठा मैसेज वायरल परीक्षा स्थगन का सावधान अभ्यर्थी

Image
एस टीईटी 2019 परीक्षा 28 जनवरी 2019 को होने वाली है । परीक्षा स्थगन का झूठा मैसेज व्हाट्सएप पर वायरल हो रहा है । इस से पहले ही एसा ही मैसेज बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा और अन्य परीक्षा के संबंध में वायरल हुआ था । मैसेज की पड़ताल शिक्षा सुधार रोजगार द्वारा किया गया तो ये मैसेज फर्जी निकला । पिछले दिनों शिक्षा विभाग के अपर सचिव आर के महाजन ने भी एसे मैसेज फैलाने वालों पर कार्यवाही की बात की थी । अभ्यर्थियों से निवेदन है किसी भी भ्रम भ्रांति में न रहे । परीक्षा अपने निर्धारित समय सारणी से 28 जनवरी को सम्पन होगी ।